अमेरिका में जॉब और सैलरी का नया मैप: इंडियन स्टूडेंट्स के लिए कहां हैं सबसे बड़े मौके?

अमेरिका में जॉब और सैलरी का नया मैप

अमेरिका में इस साल लाखों स्टूडेंट्स ग्रेजुएट होने वाले हैं, जो जल्द ही देश के वर्कफोर्स का हिस्सा बनेंगे। लेकिन ग्रेजुएशन के साथ ही सबसे बड़ा सवाल भी यही होता है — जॉब कहां मिलेगी?, और सैलरी कितनी मिलेगी? खासतौर पर इंडियन स्टूडेंट्स के लिए ये सवाल और भी बड़ा हो जाता है, क्योंकि वो न सिर्फ अच्छी नौकरी बल्कि वीज़ा, सैलरी और लॉन्ग-टर्म स्टेबिलिटी की उम्मीद लेकर पढ़ाई करते हैं।

हाल ही में जॉब और सैलरी का विश्लेषण करने वाली प्रतिष्ठित संस्था ADP (Automatic Data Processing) ने अमेरिका के विभिन्न राज्यों में जॉब मार्केट का आकलन किया। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि कौन से शहर 2025 के ग्रेजुएट्स के लिए सबसे ज्यादा सैलरी और जॉब्स ऑफर कर रहे हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि ये सभी टॉप शहर न तो बहुत बड़े हैं और न ही हमेशा चर्चा में रहते हैं। लेकिन वहां की अच्छी सैलरी, हायरिंग रेट और अफॉर्डेबल लाइफस्टाइल उन्हें एक स्मार्ट करियर डेस्टिनेशन बनाते हैं — खासतौर पर इंडियन ग्रेजुएट्स और वर्कर्स के लिए।

तो आइए जानते हैं ऐसे 5 शहर जहां भारतीय ग्रेजुएट्स के लिए अमेरिका में सबसे ज्यादा मौके हैं:-

  1. Raleigh, North Carolina – Emerging Tech Hub
    यह शहर अमेरिका का अगला टेक सेंटर बनता जा रहा है। यहां पर हायरिंग रेट है 4.2%, जो नए ग्रेजुएट्स के लिए बेहद फायदेमंद है। Software, Biotech, Clean Energy जैसे सेक्टर्स में यहां बहुत डिमांड है। औसतन सैलरी है – 48 लाख रुपये प्रति वर्ष। इंडियन टेक ग्रेजुएट्स और STEM स्टूडेंट्स के लिए यह शहर H1B वीज़ा की अप्लाई प्रक्रिया के बाद एक बेहतरीन ऑप्शन बनता है।


  2. Milwaukee, Wisconsin – Value for Money
    यहां रहने और खाने का खर्च बाकी शहरों के मुकाबले काफी कम है। जॉब्स सबसे ज्यादा हैं Healthcare, Fintech और Manufacturing में। यहां की औसतन सैलरी है – 44.56 लाख रुपये सालाना। इंडियन ग्रेजुएट्स जो MBA या Healthcare सेक्टर से हैं, उनके लिए यह शहर नौकरी और सेविंग दोनों का बैलेंस देता है।


  3. Baltimore, Maryland – Capital-Adjacent Advantage
    वॉशिंगटन DC के करीब होने के कारण यहां सरकारी और पॉलिसी सेक्टर की नौकरियां अधिक हैं। साइबर सिक्योरिटी, रिसर्च और हेल्थकेयर के लिए यह हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। औसतन सैलरी – 44 लाख रुपये सालाना। Public Policy, Cyber Law और Government Contracting जैसे फील्ड में पढ़ रहे भारतीय स्टूडेंट्स के लिए ये एक स्ट्रैटजिक शहर है।


  4. Austin, Texas – The New Silicon Valley
    Apple, Tesla, Oracle जैसी दिग्गज टेक कंपनियां यहां मौजूद हैं। Startup Ecosystem भी तेजी से बढ़ रहा है। यहां औसतन सैलरी है – 52 लाख रुपये सालाना। B.Tech, Data Science या Artificial Intelligence में मास्टर्स कर रहे भारतीय स्टूडेंट्स के लिए यह सबसे टॉप चॉइस बन रही है।


  5. Birmingham, Alabama – Affordable and Growing
    यह शहर तेजी से उभर रहा है। Healthcare, Logistics और Education सेक्टर में बहुत सी जॉब्स हैं। Startup Culture भी यहां बढ़ रहा है। औसतन सैलरी – 47.5 लाख रुपये सालाना। यहां रहने-खाने का खर्च भी कम है, जिससे Indian वर्कर्स को शुरू में सेटल होने में आसानी होती है।


हमारी सलाह –

अगर आप भी अमेरिका में करियर बनाना चाहते हैं, तो सिर्फ टॉप कंपनियों या बड़े शहरों के पीछे न भागें। आज के दौर में स्मार्ट लोकेशन, स्किल्स और स्ट्रैटेजिक प्लानिंग आपकी सफलता की कुंजी हैं।

जिन शहरों में अफोर्डेबल रहना है और हायरिंग तेज़ है — वहीं से अपनी शुरुआत करें। H-1B या OPT स्टेटस का पूरा फायदा लें, लेकिन स्किल अपग्रेड करते रहें। और सबसे ज़रूरी बात — जॉब की तैयारी भारत से ही शुरू करें।

Rozgar.com पर हम हर महीने ऐसे ही स्मार्ट जॉब लोकेशन, इंटरव्यू प्रेप और करियर प्लानिंग गाइड्स शेयर करते हैं।

इंटरनेशनल जॉब्स और करियर टिप्स के लिए यहां क्लिक करें और अपने इंटरनेशनल करियर की सही नींव आज ही रखें।

प्रोफेशनल रिज़्यूमे के साथ भीड़ से अलग दिखें - Rozgar.com
Latest Category Jobs
Job InformationApply Job

Workday Financial Accounting Core(15-20 years)

Senior Project Manager(10-12 years)

Worker(1-2 years)

Workday HCM/HRIS Consultant (AMS Support)(12-15 years)

Senior Technical Lead(7-8 years)

Data Engineer Architect- Pyspark(12-15 years)

    Share Blogs

Create Your Free Job Alert

Related Posts

View All